फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छेड़छाड़ के आरोपी ने खाया विषाक्त पदार्थ, भर्ती

विज्ञापन
 तबियत बिगडने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती शैलेश दूबे। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली में पूछताछ के लिए बुलाए गए छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने बुधवार को कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


आरोपी रंजीत निवासी अहरिया को करीब दो माह पुराने छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कोतवाली पहुंचने के बाद उसने पाउडर जैसे किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद कुछ समय के लिए दूसरे शहर चला गया था और हाल ही में वापस लौटा था। इसी के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें