फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक को थाने में बेरहमी से पीटने का आरोप, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरूआ थाने के दरोगा और सिपाही पर युवक को थाने ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगा है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक के पिता ने एसपी को प्राथनापत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरामदपुर लोहरा निवासी रमजान के मुताबिक 15 जून को उनके घर पर बेटे अब्दुल रहमान की शादी का वलीमा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनके चचेरे भाई के साले और कुछ अन्य लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। दोपहर दो बजे आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, इससे स्थिति बिगड़ गई। जब परिजनों और रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट की। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और सभी को घर भेज दिया।
अगले दिन, विवाद के दौरान सोने की चेन चोरी होने की शिकायत लेकर चचेरे भाई के रिश्तेदार थाने पहुंचे। इस शिकायत के आधार पर दरोगा प्रभात तीन-चार सिपाहियों के साथ रमजान के घर पहुंचे। आरोप है कि एक सिपाही ने कहा कि मामला गंभीर है और जेल जाना पड़ेगा, जिसके एवज में दो लाख रुपये की मांग की। रमजान का आरोप है कि रिश्तेदारों के सामने ही उनके और उनके बेटे के साथ बदसलूकी की गई। जब रमजान ने इसका विरोध किया, तो पुलिस उनके बेटे अब्दुल रहमान को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

अब्दुल रहमान का आरोप है कि थाने के पिछले हिस्से में स्थित किचन में ले जाकर दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। 17 जून को अब्दुल रहमान का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जमानत पर रिहा होने के बाद घर लौटने पर, अब्दुल रहमान की शरीर पर लगी चोटों के कारण तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिनों से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 18 जून को इस मामले में एसपी से शिकायत की गई है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें