अंबेडकरनगर। कटका पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। जरूरी प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। कटका थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह ने बताया कि वे पुलिस कर्मियों के साथ रविवार सुबह गश्त पर निकले थे। मसोढ़ा मोड़ स्थित पुलिया के निकट संदिग्ध हालात में एक युवक आता दिखाई पड़ा। वह पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा।
तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद रिवॉल्वर चोरी की निकली। बीती नौ मार्च को आरोपी ने सिक्सलेन निर्माणाधीन पुल में लगे ठेकेदार की गाड़ी का शीशा तोड़कर रिवॉल्वर चुरा लिया था। ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी की पहचान अमित यादव निवासी दुल्हूपुरखुर्द थाना कटका के तौर पर हुई।