फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। थाना क्षेत्र हंसवर निवासिनी बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में दुराचार व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र निवासिनी बालिका 29 मई को घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पता चला कि बालिका घर में रखे पैसे व ज्वेलरी लेकर चली गई है। जानकारी होने पर उसके पिता ने आरोपी विशाल निवासी जैनूद्दीनपुर हंसवर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर बालिका को बुधवार सुबह काजीपुर बाजार से तलाशकर मेडिकल के लिए भेजा था। इस बीच गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सुनील कुमार ने दल-बल के साथ आरोपी विशाल को उसके घर से दबोच लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें