फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ईंट भट्ठा मालिक पर हमले का आरोपी किशोर गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। जेल में बंद माफिया अजय सिपाही के इशारे पर हुए ईंट भट्ठा मालिक पर जानलेवा हमले के आरोपी किशोर को महरुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह अयोध्या भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने जेल में बंद माफिया अजय सिपाही सहित तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महरुआ के ईंट भट्ठा मालिक ध्रुव सिंह फौजी पर 21 जून की देर शाम जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला बाइक सवार दो बदमाशों ने किया था। आरोप के मुताबिक बदमाशों ने ईंट भट्ठे पर मौजूद ध्रुव सिंह पर तमंचे से गोली चलाई। बताया गया कि फायर नहीं होने से ध्रुव सिंह बाल-बाल बच गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा लिया। दूसरा मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोटी गांव निवासी आरोपी लालू यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि छानबीन में पता चला कि हमले में शामिल दूसरा आरोपी किशोर है। उसको गिरफ्तार कर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें