अंबेडकनगर। मिलावटी खाद की बिक्री और कालाबाजारी रोकने के लिए शनिवार को जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में खाद की दुकानदारों की जांच की गई। टीम ने अकबरपुर, टांडा, आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र की 14 दुकानों से खाद का नमूना जांच के लिए एकत्र किया। उप कृषि निदेशक पीयूष राय ने बताया कि डीएम ने सभी एसडीएम सहित दो अधिकारियों को दुकानों की जांच का निर्देश दिया था। इस क्रम में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। टांडा तहसील की आठ, अकबरपुर व भीटी से दो-दो और आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र में एक-एक दुकान से खाद का नमूना लिया गया।