फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने मासूम को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत कोडऱा मोड़ के निकट बुधवार मध्यरात्रि करीब तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार मासूम की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार पिता व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पीठापुर सरैया मुकेश (34) पुत्र शिवमूरत अपने 6 वर्षीय पुत्र लक्ष्य व मित्र दिनेश (35) पुत्र रामनयन बुधवार मध्यरात्रि करीब एक ही बाइक से सुल्तानपुर जनपद में आयोजित वैवाहिक आयोजन के बाद घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी कोडऱा मोड़ के पास पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही कंबाइन मशीन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे लक्ष्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश व दिनेश को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मशीन को अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई।
इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत मदारभारी निवासी विनय (18) पुत्र रामअछैबर बुधवार देर शाम गांव की रेनू (20) पत्नी संजू के साथ बाइक से गुरुवार सुबह इब्राहिमपुर जा रहा था। इल्तिफातगंज रेलवे क्रासिंग के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गए। जलालपुर थाना अन्तर्गत सोहबतारा निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र मल्हू, रामनेवल (40) पुत्र हीरालाल व राकेश (30) पुत्र राजकुमार बुधवार देर शाम एक ही बाइक से जलालपुर जाते समय बाजार के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें