फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाइक से अरिया बाजार सब्जी लेने जा रहे देवर-भाभी की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी महेश कुमार (50) पुत्र रामलखन सोमवार को बाइक पर भाभी लाली देवी को बिठाकर अरिया बाजार सब्जी लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

वह जैसे की कमालपुर गांव से अकबरपुर-टांडा मार्ग पर पहुंचे तो अकबरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जब तक उन्हें उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें