केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत अवसानपुर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक को जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत घोलवा सिकंदरपुर निवासी राजकुमार (38) पुत्र रामयज्ञ शुक्रवार देर शाम अवसानपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से घर जा रहा था।
बताया जाता है कि जब वह अवसानपुर गांव से कुछ आगे बढ़ा तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।