फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को जीप ने कुचला, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी बाजार के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक को जीप ने चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी राशिद हुसैन (35) पुत्र मोहम्मद नईम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी बाजार के पास तेज रफ्तार जीप ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी करन (16) पुत्र विकास गुरुवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव निवासी मनोज (30) पुत्र कोमल बुधवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। जैतपुर थाना अन्तर्गत मुंडेरा गांव निवासी सुरेश (39) पुत्र हरीलाल बुधवार देर शाम 18 वर्षीय पुत्र शशिकांत के साथ बाइक से जैतपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत नाउसांडा निवासी नीलेश (24) पुत्र लालता बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां करन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें