फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, गई जान

विज्ञापन
फोटो-12, अंबेडकरनगर के जलालपुर मार्ग पर हुई मार्ग दुर्घटना में युवकों की मौत के बाद शव गृह पर मौजूद ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रविवार शाम अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत अहरिया गांव के निकट एनएच 232 पर तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इससे पहले कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाने चले गई। उधर अन्य मार्ग हादसों में दो युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद के कादीपुर थाना अन्तर्गत कतसारी गांव निवासी मंगल (20) पुत्र रामनाथ व अमित (17) पुत्र वीरेंद्र रविवार को जलालपुर में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गए हुए थे। शाम में दोनों बाइक से घर लौटने लगे। बताया जाता है कि जब वे एनएन 232 पर जलालपुर बाइपास स्थित अहरिया गांव के पास पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें रौंद दिया। इससे पहले कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, अन्य मार्ग हादसों में दो युवक को गंभीर चोटें आईं। आलापुर थाना अन्तर्गत चहोड़ा घाट निवासी मनीराम (23) पुत्र रामभजन रविवार देर शाम राजेसुल्तानपुर बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक से घर जा रहा था। बसखारी थाना अन्तर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी परशुराम (32) पुत्र जयशंकर रविवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें