फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में एक मासूम समेत चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भाऊपुर गांव निवासी चुन्नीलाल (28) पुत्र रामनाथ मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी निवासी संतराम (65) पुत्र गिरिजाशंकर मंगलवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जहां वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। सममनपुर थाना अन्तर्गत सिकरोहर निवासी प्रमोद की 5 वर्षीय पुत्री संध्या सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हंसवर थाना अंतर्गत रसूलपुर निवासी जैबुन्निशा (45) पत्नी शाहिद सोमवार शाम सुलेमपुर बाजार में दवा लेने गई हुई थी। इघसी बीच एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें