बेकजलालपुर। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर मोहितपुर गांव के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक को थाने ले आई। जानकारी के अनुसार, आलापुर थाना क्षेत्र के लक्खनपट्टी गांव निवासी छांगुर (55) अपनी पत्नी दुर्गावती (50) को लेकर जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां अपनी बहू के मायके आए हुए थे।
शुक्रवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे फत्तेपुर मोहितपुर गांव के पास पहुंचे तो उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। लोगों को घटनास्थल की तरफ आते देख चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर एसओ सत्येंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।