फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर भड़का आक्रोश, नेशनल हाइवे किया जाम

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पहितीपुर रोड पर मार्ग दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों को समझाते ब? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्कूल से साइकिल से घर लौट रहे कक्षा छह के छात्र को शुक्रवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कसेरुआ बाजार के निकट तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर एनएच 232 जाम कर दिया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसडीएम सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग ढाई घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत कनकपट्टी गांव निवासी राजेश का पुत्र अंश वर्मा (14) शुक्रवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। वह कसेरुआ अकबरपुर मार्ग स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। बताया जाता है कि जब वह कसेरुआ बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच अकबरपुर से महरुआ की तरफ जा रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जब तक इर्दगिर्द के लोग घटना स्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
घटना से नाराज नागरिकों ने सड़क पर शव रखकर कसेरुआ बाजार में एनएच 232 जाम कर दिया। उनका कहना था कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र कसेरुआ बाजार के निकट लंबे समय सेे ब्रेकर निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लगभग छह माह पूर्व भी इसी स्थान पर एक व्यक्ति की मार्ग हादसे में मौत हो गई थी। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने मामले में कार्रवाई किए जाने व पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अभिषेक पाठक अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मान मनौव्वल के बाद लगभग ढाई घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर घटना के बाद से छात्र की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें