फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बगैर परमिट यात्री लेकर दिल्ली से आ रही एसी बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बगैर परमिट यात्रियों को लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक वातानुकूलित बस को परिवहन टीम ने मंगलवार को न्यौतरिया के पास सीज कर दिया। उसमें सवार यात्रियों को अकबरपुर रोडवेज बस से आजमगढ़ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ वीडी मिश्र व एआरएम विवेकानंद तिवारी ने टीम के साथ डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एनएच से गुजर रहे वाहनों की जांच के लिए टीम न्यौतरिया बाईपास पहुंची। इसी बीच यहां दिल्ली से आजमगढ़ चलने वाली एक के बाद एक तीन बसें पहुंच गईं। टीम ने रोक कर जांच की तो पता चला कि इसमें एक बस के पास परमिट ही नहीं है तो दो अन्य बसों के पास पर्याप्त कागजात नहीं मिले।
टीम ने बगैर परमिट चल रही बस को सीज कर दिया। इसमें सवार सभी 60 यात्रियों को सरकारी बस से आजमगढ़ भेजा गया। जबकि दो अन्य बसों का 35-35 हजार रुपये का चालान काटा गया। एआरटीओ ने बताया कि आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें