फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में अभिषेक ने मारी बाजी

Sat, 16 Apr 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव अविघ्ना 2016 का समापन शनिवार को हुआ। वार्षिकोत्सव के अन्तिम दिन छात्र-छात्राओं ने भव्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. केएस वर्मा ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। कहा कि उन्हें आगे भी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहना होगा। प्रतियोगिता के दौरान 800 मीटर बालिका दौड़ में विजयता शर्मा, 800 मीटर बालक में सुशील, 100 व 200 मीटर बालक दौड़ में अभिषेक ने बाजी मारी।

लंबी कूद बालक में आनंद गुप्त, बालिका में ज्योति भारती, ऊंची कूद बालक में जयहिंद व बालिका में ज्योति, शॉटपुट में जितेन्द्र कुमार व डिस्कस थ्रो में अभिषेक चौधरी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


टेबल टेनिस में नीलेश एवं राजदीप की टीम विजयी रही। कैरम में मानवी मिश्रा, स्वाति जायसवाल, अदिति सिंह व शैलवी सिंह ने बाजी मारी। रंगोली में दिव्यलता, शिखा, निखत व शिल्पा ने बाजी मारी। नेल आर्ट में अनुधा एवं मेंहदी व वॉलपेंटिंग में निशा सिंह चौहान ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें