फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अभिनव क्लब, अयोध्या व हरदोई की टीम विजेता

विज्ञापन
जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को आठ मुकाबले खेले गए। दिनभर मैदान में खिलाड़ियों का प्रदर्शन और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में अभिनव क्लब जलालपुर ने नागपुर को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में एलेक्स पंजाब और अयोध्या छात्रावास के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अयोध्या की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में एकलव्य स्टेडियम और कुमकुम एकेडमी कोलकाता के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कोलकाता की टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में हरदोई ने मानसी फाउंडेशन मुंबई को 2-0 से पराजित किया।
पांचवें मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागपुर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से बड़ी जीत दर्ज की। छठा मुकाबला एलेक्स पंजाब और एनईआर के बीच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सातवें मैच में अयोध्या छात्रावास ने कुमकुम एकेडमी कोलकाता को 2-1 से हराया। आठवां मुकाबला अभिनव क्लब जलालपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खेला गया, जो अंधेरा होने के कारण हाफ टाइम के बाद रोकना पड़ा। उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस 1-0 से आगे थी। मैच शनिवार सुबह होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंजाब की शबनम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें एसडीएम राहुल गुप्ता और सीओ अनूप कुमार सिंह ने हॉकी स्टिक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, स्वाति पाठक, सुमित्रा त्रिपाठी, हॉकी खेल सचिव हनुमान सिंह, दीपक त्रिपाठी, शनि पांडेय, देवेश मिश्र व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें