फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिर पर चोट लगने से हुई थी अब्दुल रबीस की मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अंबेडकरनगर-आजमगढ़ की सीमा पर रविवार सुबह मझुई नदी के किनारे खून से लथपथ मिले जौनपुर केअरसियां निवासी अब्दुल रबीस के शव के मामले में पत्नी रेहाना ने मंगलवार को जैतपुर थाने में तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब्दुल की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

15 जून की सुबह जैतपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के सेहरी गांव के मझुई नदी के किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला था। मृतक के सिर और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। 16 जून को जौनपुर के पट्टी नारदपुर निवासी अब्दुल कलाम ने जैतपुर पहुंचकर मृतक की पहचान अपने दामाद अब्दुल रबीस के रूप में की थी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टी हुई है।
रेहाना के मुताबिक, 14 जून की दोपहर सत्यम उनके पति के साथ घर पर था। सत्यम उनके पति को अपने साथ लेकर गया था। देर शाम वापस नहीं आने पर जौनपुर थाने में सत्यम के खिलाफ तहरीर दी थी। रेहाना के अनुसार, जौनपुर के सेखौली निवासी सत्यम, सुल्तानपुर के नरवारी निवासी प्रद्युम्न और इसी गांव के धमेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें