फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर भड़के आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना देकर आवाज बुलंद की। कहा गया कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को प्रदेश सरकार पूरा तो कर नहीं रही उस पर से अब बिजली दर में 23 प्रतिशत प्रति यूनिट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बढ़ती महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए यह कतई उचित नहीं है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा बढ़ चढ़कर दावा व वादा किया गया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर न सिर्फ बिजली सस्ती की जाएगी बल्कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। अब तक इस वादे को पूरा नहीं किया जा सका है। इसके विपरीत अब प्रदेश सरकार ने बिजली दर में 23 प्रतिशत प्रति यूनिट दर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
डॉ. सचींद्र वर्मा, अनीता यादव, अंकित, सौरभ, निकेश, अविनाश, राजितराम, राकेश ने कहा कि यदि 23 प्रतिशत प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ती है तो इससे उपभोक्ताओं को तगड़ी आर्थिक चपत लगेगी। आर्थिक मुश्किलों से संघर्ष कर रहे लोगों के समक्ष और भी दिक्कत बढ़ जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें