फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दूध बांटकर लौट रहे युवक पर हमला

Tue, 02 Sep 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के बर्गी निजामपुर गांव निवासी सुभाष यादव पर रविवार देर शाम दूध बांटकर लौटते समय हमला हो गया। घटना शंकरपुर बिशनपुर गांव के समीप हुई, जहां पीछे से मोटर साइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक उन पर डंडे व हाॅकी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार दोनों हमलावर मुंह बांधे हुए थे और गाली-गलौज करते पीटने लगे। हमले के बाद सुभाष लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल के प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें