फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सब्जी खरीदने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Wed, 16 Jul 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर में युवक पर बाजार में सामान खरीदते समय जानलेवा हमला कर दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के लारपुर वक्कसपुर निवासी सत्यम ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई राहुल 12 जुलाई की देर शाम करीब आठ बजे सिकंदरपुर बाजार घरेलू सामान लेने गया था। वह पास में ही बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहा था। तभी आसिफ, आलम, रिषभ पटेल, जैनापुर का लालू गुप्ता, आजम और जावेद समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन सभी ने बाइक में दूसरी चाभी लगाने की कोशिश की। इस पर राहुल ने मना किया तो सभी लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं और दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें