फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात नट-बोल्ट और तीन रिंच निगल गया युवक, ऑपरेशन से बची जान

Tue, 28 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
युवक के पेट से ​निकाली गई रिंच व नट-बोल्ट।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 15 दिन से दर्द से कराह रहे एक युवक की सीटी स्कैन जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर उस समय हैरत में पड़ गए जब पता चला कि उसके पेट में सात नट-बोल्ट और तीन रिंच हैं। सोमवार को ऑपरेशन करके उसके पेट से नट-बोल्ट और रिंच निकाले गए। फिलहाल वह खतरे से बाहर और डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टरों ने बताया कि उसका इलाज मनोचिकित्सक से भी कराना होगा।
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल का निवासी रोशन चौरसिया (30) करीब पांच वर्ष से अकबरपुर के इल्फातगंज में किराये के मकान में रहता है। वह होटलों में काम करता है। शुक्रवार को उसे पेट में असहनीय पीड़ा हुई। वह उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचा। सिविल सर्जन डॉ. बिपिन वर्मा ने उसके पेट का एक्सरे कराया। पेट में लोहे की वस्तु होने की आशंका होने पर उन्होंने मरीज को भर्ती कर लिया और सीटी स्कैन जांच कराई। शनिवार को जांच रिपोर्ट डॉक्टर को मिली, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई।

सोमवार को उन्होंने एनेस्थेटिस्ट डॉ. श्यामधर मिश्र, ओटी इंचार्ज माला, ओटी टेक्नीशियन परविंद की मदद से रोशन का ऑपरेशन किया और पेट से सात नट-बोल्ट और तीन रिंच निकालीं। ऑपरेशन के बाद उसे वार्ड में भर्ती करा दिया गया। चिकित्सक डॉ. बिपिन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद रोशन की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन




पिता बोले-किसी के कहने पर खा लिया होगा

पश्चिम बंगाल से आए रोशन के पिता रंजीत ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे ने उन्हें फोन किया था। बताया था कि पेट में बहुत दर्द हो रहा है, इलाज कराने के लिए पैसे चाहिए। उसकी बीमारी सुनकर बृहस्पतिवार को वह अकबरपुर आए थे। शुक्रवार को वे बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद उसकी जांच और फिर ऑपरेशन किया गया। उनके मुताबिक, किसी के कहने पर उनके बेटे ने लोहे की वस्तुएं खा ली होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें