फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 03 Dec 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर इलाके में शादीशुदा युवक जमशेद ने हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जमशेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान धर्मांतरण का प्रयास करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। पीड़िता के पिता के मुताबिक 23 नवंबर 2025 शाम उनकी बेटी घर से दुकान में सामान लेने जा रही थी। गांव के जमशेद ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने घर आकर आप बीती बताई। 12 अप्रैल को भी जमशेद ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

धर्मांतरण की चर्चा : गांव में चर्चा है कि आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना रखा है। इसी वजह से मतांतरण का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें