फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैंक में बेहोश हाेकर गिरे युवक की मौत

Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के सुमेरपुर रासलपारा के पूरा चकहासी गांव निवासी राकेश यादव (38) उर्फ झिनकन की शुक्रवार दोपहर बैंक में मौत हो गई।
विज्ञापन

राकेश यादव दोपहर करीब 12 बजे गोसाईगंज स्थित बैंक में रुपये निकालने पहुंचे थे। दोपहर 2 बजे बैंक में लंच ब्रेक होने के कारण उन्हें कुछ समय रुकना पड़ा। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज गर्मी व घबराहट महसूस हुई, शरीर में पसीना छूट गया और वहीं बेंच पर बैठ गए। कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़े।
बैंक कर्मियों ने तत्काल उनकी स्थिति गंभीर देख परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घर लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राकेश अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें