फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 07 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मोहम्मद सुहैल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के पांडेय पैकौली असंदा गांव में खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहम्मद सुहैल (32) शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर खड़ा कर रोटावेटर में मोबिल ऑयल डालने लगा। इसी दौरान असावधानी के कारण चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। चीखपुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक गंभीर रूप से घायल होकर युवक बेहोश हो चुका था। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें