फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ननिहाल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 03 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। ननिहाल में रह रहे युवक ने रविवार देर शाम घर के कमरे में फंदा लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र महरुआ के दरबपुर गांव का है। यहां वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। रविवार देर शाम मनोज कुमार निषाद (40) अपने घर पहुंचा। परिजनों से उसका कुछ विवाद हुआ। इसके बाद उसने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को चिंता सताने लगी। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें