फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क पर गिरे ग्रामीण को वाहन ने रौंद दिया, मौत

Sat, 01 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.नंदलाल विश्वकर्मा
विज्ञापन
अंबेडकर नगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में अलीगंज के इनामीपुर निवासी नंदलाल विश्वकर्मा (52) की मौत हो गई। टांडा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रहे दूसरे वाहन ने भी उन्हें कुचल दिया। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता मायाराम विश्वकर्मा के मुताबिक, उनका घर इनामीपुर में अकबरपुर-टांडा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। नंदलाल मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर थे और रोजाना स्थानीय दुकानों पर काम करते थे।
शुक्रवार को वह शाम में अपने मित्रों के साथ घर के सामने सड़क पार स्थित एक दुकान पर बैठे थे। रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद बच्चों के लिए खाना लेकर घर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी महिमा, चार संतानें व छोटे भाई चंद्रलाल हैं। बड़ी बेटी काजल (21) स्नातक कर रही है, जबकि बेटा अनुराग (18) दिल्ली में अपने मामा के साथ रहता है।
तीसरी संतान रिया (16) अयोध्या में अपनी बुआ के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है और सबसे छोटा बेटा आदित्य (14) स्थानीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है। नंदलाल के पिता मायाराम विश्वकर्मा और माता इंद्रावती भी परिवार में हैं। दुर्घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें