फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज के ओटी में घुसा संदिग्ध युवक

विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज में पकड़ा गया युवक। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
सद्दरपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में शनिवार को एक संदिग्ध युवक मानसिक स्वास्थ्य रोग विभाग में जिला अस्पताल से आने की बात कहकर मरीजों की जानकारी लेने लगा और इसके बाद बिना किसी काम के अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा। शाम करीब सात बजे वह स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के ऑपरेशन कक्ष (ओटी) में पहुंच गया और डॉक्टरों व कर्मचारियों के बीच खड़ा होकर काम में सहयोग करने लगा। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बताया गया कि युवक पहले डॉक्टरों की कुर्सियों पर बैठा मिला था। इसके बाद वह ओटी समेत अन्य स्थानों पर घूमता रहा। गायनी ओटी में पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह भागने लगा। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के रूप में तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मेडिकल कॉलेज चौकी पर ले गए। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के निर्देश पर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसकी पहचान अकबरपुर के सीहमई निवासी सूरज तिवारी के रूप में की है।
बताया जा रहा है कि युवक पूर्व में लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान में भी कथित तौर पर डॉक्टर बनकर पहुंचा था, जहां उसे पकड़ा गया था। आसपास के जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी उसके पहुंचने की बात सामने आई है। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि युवक पुलिस हिरासत में है। जल्द तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें