फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालन करने वाले झोलाछाप पर हत्या का आरोप

Sat, 10 May 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका इलाके में शुक्रवार को एक स्टाफ नर्स का शव क्लीनिक में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित करने वाले झोलाछाप पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कटका के सिंघोरिया दुल्हूपुर कला निवासी रूबी (22) का शव शुक्रवार को न्योरी बाजार स्थित कृष्णा पाॅली क्लीनिक में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। बताया जा रहा है कि इस क्लीनिक का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में नहीं है और संचालक भी बिना डिग्री के ही डॉक्टरी कर रहा है। दो बार नोटिस भी जारी हो चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। रूबी के पिता मुन्नालाल के अनुसार उसकी पुत्री पिछले तीन साल से यहां काम कर रही थी। कुछ दिन पूर्व वह शादी में शामिल होने के लिए गांव आई थीं। बृहस्पतिवार की रात संचालक उसे घर से बुला ले गया था, इसके कुछ घंटे बाद ही शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना आ गई थी।
पिता के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर रखा था। पिता ने संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संचालक राजेसुल्तानपुर के समडीह निवासी पिंटू निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें