फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ घंटा बिजली से वंचित रही 20 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहरपुर (अंबेडकरनगर)। तेज हवा के चलते शुक्रवार को जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र व इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 20 हजार की आबादी की बिजली करीब आठ घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने का दावा तो बढ़-चढ़कर किया लेकिन समय बीतने के साथ ही दावों की पोल खुलने लगी। जर्जर तार व अन्य उपकरण उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।
शुक्रवार को तेज हवा चलने के कारण उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली नहीं मिल सकी। तेज हवा के कारण या तो तार टूट गए या फिर आपस में टकराते रहे। इसे देखते हुए ही सुबह पौने दस बजे से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई जो शाम छह बजे बहाल हो सकी। नतीजा यह रहा कि संबंधित उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 20 हजार की आबादी को इस दौरान बिजली से वंचित रहना पड़। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को तेजी से बदला जा रहा है। उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें