फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 3.71 करोड़ से बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
भीटी के मेढ़वा रघुवंशी में बुधवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच
विज्ञापन
भीटी। विकासखंड के ग्राम मेढ़वा रघुवंशी में 3.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की मौजूदगी में हुए इस आयोजन से मेढ़वा रघुवंशी और आसपास के ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। एमएलसी ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा। विधायक ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत बताते हुए विकास को गति मिलने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, रानेश पांडेय, अरविंद सिंह, गुलाब सिंह, दिलीप तिवारी, ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें