फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Jan 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राहुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। पूर्व बार अध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नए नियमों से उच्च शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे न केवल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि शिक्षकों और संस्थानों के सामने भी व्यावहारिक दिक्कतें खड़ी होंगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि बिना पर्याप्त चर्चा के लागू किए गए नियम शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इस दौरान अधिवक्ता महेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, विमलेश दुबे, ब्रह्म प्रकाश तिवारी, मंजुल, जीवन प्रकाश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें