अंबेडकरनगर। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 15 नवंबर के बाद तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनके माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। मेले की तिथि और स्थान की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। संवाद