फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नाैकरी दिलाने के नाम पर युवती का अपहरण, आरोपी हिरासत में

Sun, 22 Dec 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। एक युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि सम्मनपुर पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री जलालपुर रोड स्थित क्राॅसिंग के पास एक संस्थान में काम करती थी। बीते 12 दिसंबर को वह घर से काम के लिए निकली। घर से दस हजार रुपये भी साथ ले गई। रोज वह पांच बजे तक घर आ जाती थी। उस दिन काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं आई तो।उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसमें पता चला कि उसे मोहम्मद शफीक निवासी लारपुर हरपुर थाना सम्मनपुर नौकरी दिलाने का लालच देकर साथ ले गया। आरोप है कि पुत्री के अपहरण में सिकंदरपुर रुकनुद्दीनपुर निवासी पवन कुमार का भी सहयोग है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हंसवर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों गांव के ही युवक ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार दोपहर छह नंबर पुलिया नरायनपुर प्रीतमपुर के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें