फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बूट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों के जूते जले

Mon, 07 Apr 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.जनता बूट हाउस गोदाम में आग लगने के बाद दुकान से निकलती लपटें। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रोडवेज के निकट जनता बूट हाउस के गोदाम में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये के जूते जलकर राख हो गए। तीन दमकल वाहनों की मदद से दो घंटे कड़ी मेहनत के बाद फायरकर्मी आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के फतेहगंज पुरानी सब्जी मंडी निवासी मो.आतिफ खान ने करीब एक दशक पूर्व रोडवेज के निकट इल्तिफातगंज मार्ग पर स्वर्गीय प्रेमकांत त्रिपाठी उर्फ चुल्ली महराज के कांप्लेक्स के भूतल में जनता बूट हाउस के नाम से दुकान खोली थी। करीब दो वर्ष पूर्व कांप्लेक्स के प्रथम तल में एक और दुकान खोलने के साथ ही पिछले हिस्से मेंं गोदाम बना लिया। ऊपर की दुकान में मो. आतिफ खुद बैठते थे। नीचे के दुकान में उनके छोटे भाई अकबर खान से संभाल रखी थी।
सुबह दुकान खोलने के बाद शाम को दुकान बंद होने के बाद दुकान में ही सो जाया करते थे। रविवार की रात 11 बजे के बाद दोनों भाई दुकान बंद करने के बाद खाना खाकर प्रथम तल की दुकान में मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। तभी अचानक दुकान के पिछले हिस्से में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जब तक दोनों बाहर निकलकर गोदाम का शटर खोल पाते आग ने अंदर रखे जूतों को अपनी चपेट में लेकर विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटों से खुद को बचाते हुए दोनों बाहर भागे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दमकल वाहन के साथ पहुंचे फायरकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन काबू पाना मुश्किल होता देख दूसरे दमकल वाहन को बुलाया गया। सीएफओ जेपी सिंह के साथ रवीश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य तेज कर दिया। प्रथम तल के दुकान का शटर अंदर से लॉक था। उसकी चाबी भी अंदर ही रह गई थी, ऐसे में फायरकर्मियों ने शटर को तोड़ा।
इसके बाद गोदाम और दुकान से पानी की बौछार के बाद रात 12.30 बजे आग बुझी। तब तक दुकान में रखे सारे जूते जल चुके थे। दुकान मालिक के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के जूते जलकर राख हो गए। दुकान का बीमा भी नहीं था। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें