फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दरगाह मखदूम अशरफ पर आज मनेगा दीपोत्सव

विज्ञापन
आस्ताना सुल्तान सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर समनानी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा स्थित सूफी संत सुल्तान सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर रविवार शाम दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सभी समुदायों के लोग मिलकर दीप जलाएंगे और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगेंगे। रौजे से नीर शरीफ के तट तक दीपों से दरगाह परिसर जगमगाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न प्रांतों से पहुंचे जायरीन मजार शरीफ पर चादरपोशी और जियारत करेंगे। दरगाह से जुड़े समाजसेवी सैयद शाह नूरुद्दीन अशरफ ने बताया कि आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। दीपोत्सव के साथ ही 40 दिवसीय अगहनिया मेले की शुरुआत होगी। अगले 40 दिनों तक जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस जरूरी इंतजाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें