फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार किसान को ट्रेलर ने रौंदा

Fri, 28 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर-टांडा मार्ग के ईनामीपुर के निकट दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा-बांदा हाईवे पर महरूआ तिराहे के निकट शुक्रवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर अकबरपुर की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र भीटी के मदारभारी गांव निवासी हरेंद्र सिंह (58) की अढनपुर बाजार में खाद की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह पत्नी मंजू सिंह को लेकर सम्मनपुर थाने के कटुई गांव बीमार साले को देखने के लिए गए थे। रात में वह ससुराल में ही रुक गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब घर जाने के लिए वह बाइक से निकले। आठ बजे के करीब महरूआ तिराहे पर भीटी जाने के लिए हाईवे क्रॉस करते वक्त सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर से उनकी टक्कर हो गई। ट्रेलर हरेंद्र को रौंदते हुए निकल गया। पुलिस ने स्थानीय लोगोंं की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हरेंद्र सिंह को एक बेटी ज्योति और बेटा अभिषेक है। दोनों का विवाह हो चुका है। अभिषेक खेती करते हैं। हरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मंजू सिंह बेसुध हो गईं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिकअप से टकराई कार, श्रद्धालु घायल

अंबेडकरनगर। बांसी जिले के मौनी पांडेय महाकुंभ स्नान करके शुक्रवार को कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका बेटा दिलीप पांडेय चला रहा था। ईनामीपुर के निकट दिलीप को अचानक नींद आ गई, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मुर्गी लदी पिकअप से जा टकराई। हादसे में मौनी घायल हो गए। उनका बेटा दिलीप व कार पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेजा गया। उपचार के बाद सभी दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें