फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय तरीके से लग रही आग, हड़कंप

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहुंती गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में लग रही आग से ग्रामीणों में हड़कंप है। खास बात यह है कि आग धान के ढेरों व रखे गए पुआल में ही लग रही है। गांव में अचानक शुरू हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहुंती गांव के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी रमेश तिवारी के धान के ढेर में आग लग गई। शनिवार सायं तक गांव के रामकिशोर त्रिपाठी व सेवाराम आदि के धान के ढेर में आग लगी। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण पहले कुछ युवाओं पर शक कर रहे थे, परन्तु जब एक के बाद एक किसानों के धान की ढेर में आग लगी तो उनमें भय का माहौल हो गया। रविवार को भी राजाराम तिवारी, शोभाराम तिवारी व परशुराम तिवारी के भी धान व पुआल में आग लगी। हालांकि शुक्र यह है कि आग बुझाने पर बुझ जाती है। ग्रामीणों में आग लगने की इस घटना से हड़कंप मच गया है।
मामला संज्ञान में है। यह आग रहस्यमयी नहीं, वरन गांव के दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर आग लगाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोमेश्वर सिंह, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें