फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर सफाई को लेकर दो ठेकेदारों के समर्थक भिड़े

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (ब्यूरो)। जैतपुर क्षेत्र के पिण्डोरिया गांव में शुक्रवार रात माइनर की सफाई को लेकर दो ठेकेदारों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ठेकेदार व एक जेसीबी चालक को चोट आई है। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है। घायल ठेकेदार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जैतपुर थानान्तर्गत बीबीपुर निवासी ठेकेदार रामप्रताप शुक्रवार दोपहर पिण्डोरिया माइनर की जेसीबी से सफाई करा रहा था। इसी बीच हाफिजपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंच गया। माइनर की सफाई का ठेका खुद को दिए जाने की बात कहते हुए रामप्रताप से कार्य रोकने को कहा। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिसे वहां मौजूद कुछ लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि शुक्रवार देर रात रामप्रताप समर्थकों की देखरेख में माइनर की सफाई कराने लगा। सुरेंद्र यादव एक बार फिर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और काम रोकने को कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें