फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन सीज

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। जिले में बुधवार को हुई एक बड़ी कार्रवाई में एनटीपीसी के नौ वाहनों को सीज कर दिया गया। इसमें एक अपर महाप्रबंधक का वाहन था, जबकि एक वाहन महाप्रबंधक का भी बताया जा रहा है। इन वाहनों के पास आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। कार्रवाई को लेकर पूरे एनटीपीसी प्रशासन में हड़कंप मचा है। एनटीपीसी विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों से किए गए वादे से मुकरने के तौर पर इस कार्रवाई को देखा जा रहा है। दरअसल कई वादे न पूरा होने से किसानों में जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। माना जा रहा है कि किसानों के आक्रोश को कम करने के लिए ही इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बुधवार को एआरटीओ सौरभ कुमार व अलीगंज थानाध्यक्ष बृजनंदन सिंह की टीम ने टांडा व फैजाबाद मार्ग के बीच एनटीपीसी के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें एनटीपीसी से जुड़े वाहनों पर जांच अभियान मुख्य रूप से केंद्रित रहा। घंटों चले इस अभियान के दौरान एनटीपीसी की एक कार समेत कुल नौ वाहन सीज कर दिए गए। इसमें एक अपर महाप्रबंधक व तीन उपमहाप्रबंधक के वाहन भी शामिल थे। एक वाहन के बारे में बताया जाता है कि वह महाप्रबंधक का था। एआरटीओ सौरभ कुमार के मुताबिक इन वाहनों के प्रपत्रों में कई गड़बड़ी थी। गैर राज्यों में पंजीकृत दो वाहनों का उत्तर प्रदेश का देयकर नहीं जमा था, जबकि जो वाहन महाप्रबंधक का बताया जाता है, उस पर भी आवश्यक कर जमा होना नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें