फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 ट्रैक्टर तथा 40 से अधिक कारों की बिक्री

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर्व पर जिले में विभिन्न एजेंसियों के कुल 85 से अधिक ट्रैक्टर तथा 40 से अधिक कार व जीप बिक गए। ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एजेंसियों ने आकर्षक स्कीम भी शुरू कर रखी थी। कोई गिफ्ट दे रहा था, तो कोई लकी ड्रा के जरिए ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में जुटा था। शो रूम मालिकों को इसमें सफलता भी मिली। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों पर स्थापित विभिन्न एजेंसियों पर मंगलवार को 85 से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री होने की खबर है। इससे लगभग सवा पांच करोड़ रुपये का व्यवसाय ट्रैक्टर शोरूमों से हुआ। जीप व कार की एजेंसियों पर भी ग्राहकों की आमद दर्ज हुई। 40 से अधिक कार व जीप की बिक्री संबंधित एजेंसियों पर हुई। इससे लगभग छह करोड़ रुपये का व्यवसाय इन एजेंसियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें