सतरिख/ त्रिवेदीगंज/ रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। जिले के सतरिख, लोनीकटरा व रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक दूधिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पखरपुर निवासी विनोद मिश्रा (45) पुत्र रविशंकर मिश्रा बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से त्रिवेदीगंज कस्बा जा रहा था। कस्बे के समीप लखनऊ मार्ग उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मेें जा गिरी। इससे गंभीर रूप से घायल विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम टिकराघाट निवासी बबलू यादव(30) पुत्र रामसरन यादव दूध बेचकर लखनऊ से साइकिल से घर लौट रहा था। तीरगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ मनोज पंत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
उधर पुलिस चौकी हथौंधा क्षेत्र में हूंसेपुर गंाव निवासी ज्ञान चंद पुत्र भवानी बाइक से घर जा रहा था। लालपुर राजपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। वहीं कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के मोहम्मदपुर कीरत गावं के निकट बृहस्पतिवार सुबह बहरेला गांव निवासी मोहम्मद इरसाद पुत्र मकसूद अली बाइक से बाराबंकी की ओर जा रहा था। भिटरिया की ओर से गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गये। गंभीर घायल इरशाद को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है।