फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में न लें हलफनामा

Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसी भी सरकारी योजना में शपथ पत्र किसी भी दशा में न लिए जाएं। प्रमाण पत्रों व पेंशन आदि में भी शपथ पत्र न लिया जाना तय किया जाए। यह निर्देश सचिव मुख्यमंत्री आमोद कुमार ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों के साथ की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए। डीएम विवेक की मौजूदगी में अधिकारियों से वार्ता करते हुए सचिव ने कहा कि पात्रों व लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए शासन ने शपथ पत्रों की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। पात्रों के चयन में कर्मचारी ज्यादा सतर्कता बरतें। कहा कि किसी भी प्रकार की पेंशन से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनवाने में शपथ पत्र न लिया जाए। किसी भी सरकारी योजना के लिए भी शपथ पत्रों की बाध्यता लागू न की जाए। कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सचिव आमोद कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सबसे पहले प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समाजवादी पेंशन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। योजना का समुचित लाभ पात्रों को न दिलाए जाने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। जनहित गारंटी योजना के आठ विभागों की 26 सेवाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आय, निवास व जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जो समय सीमा निर्धारित की गई है, उसी में प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। सचिव ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर लेने का भी निर्देश दिया। उन्होंने राजकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त पोषित महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सर्विलांस रिकॉर्ड कैमरा लगाने, जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में लैंड लाइन फोन लगाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व न्यायालय में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली, साथ ही उनके निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए। कहा कि पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं से कोई शिकायत मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम विवेक के अलावा एसपी उमेश श्रीवास्तव, सीडीओ मन्नान अख्तर, एडीएम राममूर्ति मिश्र, बीएसए दलसिंगार यादव, एसडीएम सदर एसपी सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें