फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा किशोर, हालत गंभीर

Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जौनपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा अकबरपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर पकड़ी गांव निवासी एक किशोर शनिवार को मालीपुर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर पकड़ी गांव निवासी अंतिम (16) पुत्र रामजीत चौहान शुक्रवार को जौनपुर जिले में स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से वह शनिवार सुबह किसी ट्रेन से घर आ रहा था। बताया जाता है कि वह गेट के पास बैठा था। मालीपुर स्टेशन के पास झपकी आ जाने सेे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। एंबुलेंस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें