फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने को डेढ़ करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

Mon, 23 Jun 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाढ़ के कहर से ग्रामीणों को बचाने के लिए विश्व बैंक की मदद से आलापुर में 150 लाख की लागत का प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। सरयू नदी में गोवर्धनपुर गांव के पास कटान रोकने को अत्याधुनिक स्टड का निर्माण इस योजना के तहत होगा। इसका लाभ गोवर्धनपुर गांव के साथ ही अन्य निकटवर्ती गांवों के लगभग 500 लोगों को मिलेगा। इससे गांव में जलभराव के साथ ही फसलों को होने वाला नुकसान भी रोका जा सकेगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत इस अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले की आलापुर व टांडा तहसील सरयू नदी के किनारे बसी है। सरयू नदी की उफान का खामियाजा इन्हीं दोनों तहसील के बाशिंदों को भुगतना पड़ता है। हर साल नदी की बाढ़ से सैकड़ों किसान व ग्रामीण प्रभावित होते हैं। बाढ़ से निपटने के लिए टांडा में बाढ़ प्रखंड भी स्थापित है, जो फैजाबाद स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के अधीन है। बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाने के लिए टांडा से लेकर आलापुर तक विभिन्न जगहों पर 80 से अधिक डैंपनर व स्टड बनाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर टांडा तहसील वाले क्षेत्र पर ही है क्योंकि बाढ़ का ज्यादा जोर यहीं रहता है। पिछले कई वर्षों से आलापुर क्षेत्र में भी दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आलापुर तहसील में एक नए स्टड के निर्माण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। इस प्रस्ताव के निर्माण को बीते दिनों हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत तहसील के गोवर्धनपुर गांव में सरयू नदी पर 430 मीटर लंबे स्टड का निर्माण कराया जाएगा ताकि कटान की किसी भी संभावना को रोका जा सके। इसके निर्माण का सीधा फायदा गोवर्धनपुर गांव समेत इर्दगिर्द के लगभग 500 ग्रामीणों को प्राप्त होगा। कारण यह कि न सिर्फ गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचने की संभावना कम की जा सकेगी, वरन फसलों को नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। ऐसे में यह योजना इस क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों के लिए दूरगामी परिणाम वाली साबित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें