फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से सोने की पॉलिश चढ़े नौ मुकुट और घंटा चोरी

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। चोरों ने थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर से स्थापित देवी-देवताओं की नौ मूर्तियों के सोने की पॉलिश चढ़े मुकुट और करीब 12 किलोग्राम के पीतल का घंटा पार कर दिया। वहीं एक घर से 15 सौ रुपये की नकदी समेत 40 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बाहरपुर स्थित राम जानकी मंदिर के संरक्षक अनिरुद्ध पांडेय के मुताबिक गुरुवार शाम उन्होंने मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद गेट में ताला लगा दिया। शुक्रवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा कि सभी नौ मूर्तियों पर लगे मुकुट गायब थे। पीतल के इन मुकुट पर सोने की पॉलिश चढ़ी हुई थी। मंदिर में लगा लगभग 12 किलोग्राम का पीतल का घंटा और ध्वनि विस्तारक यंत्र भी नदारद था। उन्होंने थाना पुलिस को वारदात की तहरीर दी है। वहीं गांव के रामझकोर के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। रामझकोर के मुताबिक उनका परिवार घर के बगल स्थित एक छप्पर में सो रहा था। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। रात्रि में किसी समय चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ घर में रखे तीन सोने व चांदी का आभूषण, पीतल व फूल के कई बर्तन व 1500 की नकदी पार कर दी। पीड़ित के मुताबिक उसे 40 हजार रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें