फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सिपाही लापता

Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (ब्यूरो)। जहांगीरगंज थाने में तैनात एक सिपाही 20 फरवरी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। इससे उसके परिवारीजन परेशान हैं। जबकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र का रहने वाला देवेंद्र श्रीवास्तव जहांगीरगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। उसने 20 फरवरी को थाने में प्रार्थनापत्र दिया कि 23 फरवरी को उसका तिलक है। ऐसे में उसने 20 से 28 फरवरी तक अवकाश लिया। छुट्टी मंजूर होने के बाद सिपाही देवेंद्र 20 फरवरी को सुबह अपने घर चला गया। बताया जाता है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद वह परिवारीजनों से ये कहकर निकला था कि किसी काम से तहसील जा रहा है। मगर तब से वह वापस घर नहीं लौटा। ऐसे में परिवारीजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। उन्होंने रिश्तेदारों के साथ ही देवेंद्र के दोस्तों से भी जानकारी ली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में परिवारीजनों ने जहांगीरगंज थाने में फोन कर जानकारी चाही, लेकिन यहां बताया गया कि वो छुट्टी पर जा चुका है। सीओ हरिगोविंद मिश्र ने बताया कि मामले में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें