फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने निरस्त किए भूमि के 13 पट्टे

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनमोहन चौधरी ने जलालपुर तहसील के रामपुर चाड़ीडीहा गांव में 13 दलितों को दिए गए पट्टे को अवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया। साथ ही संबंधित भूमि को फिर से ग्राम पंचायत के खाते में दर्ज करने का आदेश दिया। कहा कि उक्त भूमि पर सैकड़ों वर्ष पुराने पेड़ हैं। इसके अलावा होलिका दहन, कालीचौरा एवं डीह का स्थान भी है।
विज्ञापन

कृषि आवंटन पट्टे की कार्रवाई भूमि प्रबंधक समिति ने अनदेखी कर अपात्रों को उक्त भूमि का पट्टा कर दिया था। साथ ही जमींदारी उन्मूलन एक्ट एवं भूमि विकास एक्ट की भी अनदेखी की गई है। गांव के ही कृष्णकुमार सिंह आदि ने पूर्व में अपर जिलाधिकारी न्यायालय में एक वाद दायर कर आपत्ति जताई थी। आपत्तिकर्ता का कहना था कि उक्त भूमि पर धार्मिक स्थल है और इसी भूमि पर होलिका दहन भी किया जाता है। पूर्व में होलिका दहन को लेकर विवाद भी हुआ था। बताते चलें कि पूर्व की तरह गत वर्ष भी पुराने होलिका दहन स्थान पर जब होलिका दहन करना चाहा तो पट्टा धारकों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। तत्कालीन एसडीएम रतिभान व थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित स्थान पर होलिका दहन नहीं होने दिया। दूसरे स्थान पर होलिका दहन कराकर विवाद निपटवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें