फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट छह घायल

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। थाना क्षेत्र के नरहपुर के चनगा गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को थाने लाई और तहरीर लेने के बाद मेडिकल के लिए भेज दिया। चनगा गांव निवासी अब्दुल माऊद अली गुुरुवार को पाइप लगाकर खेत की सिंचाई कर रहे थे। आरोप है कि गांव के आसिया खातून के किसी परिवारीजन ने पाइप काट दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज। इसके बाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

मारपीट में अब्दुल माऊद अली, पत्नी आसमीन व छोटेलाल तथा दूसरी तरफ से आसिया खातून, परमतुल निशा, व फैरुलनिशा आदि को चोटें आई हैं। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और तहरीर लेने के बाद मेडिकल के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें