फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने लूटी बाइक

Thu, 02 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सशस्त्र बदमाश एक युवक से बाइक लूटकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का बाद में प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडेहरा गांव निवासी सुनील बुधवार को दिन में अपनी बाइक लेकर शुकुल बाजार गया हुआ था। वह वहां से अपराह्न चार बजे के बाद अकेले ही लौट रहा था। गांव से लगभग डेढ़ किमी पहले बबुरा नहर के पास पीछे से आए तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उनमें से दो बदमाश नीचे उतरे और असलहा निकालकर गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद वे आननफानन सुनील से बाइक लूटकर रफीगंज की तरफ भाग गए। सुनील ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बड़ी संख्या में राहगीर व स्थानीय गांव के लोग भी वहां पहुंच गए।
पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। लोगों ने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि यदि गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें